Friday , September 20 2024

मानसून में भी लुभाते हैं महाराष्ट्र के कई स्थल…

मानसून में भी लुभाते हैं महाराष्ट्र के कई स्थल…

मानसून के दौरान हर तरह हरियाली होती है। घूमने के लिए यह मौसम बेहतरीन माना जाता है। कुछ पर्यटन स्थलों को इन दिनों बंद कर दिया जाता है ताकि भूस्खलन, फिसलन या दूसरी कोई परेशानी से पर्यटक बच सकें। मगर भारत में कुछ ऐसे बेहतरीन पर्यटक स्थल हैं जिसकी खूबसूरती मानसून के दिनों में मंत्र मुग्ध कर देती है। ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में आप भी जानिए।

महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जो मानसून के दौरान भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां ऐसे कई स्थान हैं जहां मानसून के दौरान प्रकृति अपनी असली खूबसूरती दिखाती है। कोंकण तटीय क्षेत्र और पश्चिमी घाट जिसे शायादरी क्षेत्र कहते हैं… महाराष्ट्र के मुख्य आकर्षणों में से एक है। कोंकण क्षेत्र पर्यटन के लिए बेहतरीन माना जाता है। यहां का समुद्री किनारा, किला, प्राकृतिक खूबसूरती, वाटरफॉल, हरे-भरे पहाड़, दूर-दूर से पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

अलीबाग:- यह पर्यटकों में मशहूर है। पुणे और मुंबई के पास अलीबाग कोंकण क्षेत्र के राजगढ़ जिले में है। यह जगह समुद्री किनारों, द्वीपों और अलीबाग किला व कोलाबा किला के लिए जाना जाता है।

तपोला:- महाबलेश्वर के निकट बेहद ही खूबसूरत गांव है तपोला। यह जगह पिकनिक स्पॉट भी है। यहां शिवाजीसागर झील में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

माथेरान:- महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है माथेरान। यह भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है। माथेरान मुंबई वासियों के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। यहां की पहाडियां, प्राकृतिक हरियाली और टॉय ट्रेन आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

कलसुबई:- महाराष्ट्र के सयादरी पहाड़ी क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है कलसुबाई। इसे वैली ऑफ फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। पुणे में यह ट्रेकिंग की सबसे मशहूर जगह है। भंदरदरा बैक्वॉटर का खूबसूरत दृश्य, फूलों की चादर और कालसुबई मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

लोनावला:- जुड़वां हिल स्टेशन लोनावला और खंडाला मुंबई और पुणे के लोगों के लिए खास आकर्षण है। लोनावला का खूबसूरत परिदृश्य, ऊंचे-ऊंचे वाटरफॉल और मन को प्रफुल्लित कर देने वाली यात्रा छुट्टियों को और भी रोमांचक बना देती है।

खंडाला:- लोनावाला से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर हैं लोनावला। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती बस देखते बनती है। खंडाला में आकर्षण के कई केंद्र हैं:- जैसे टाइगर लिप, बुसी लेक, करला और भज गुफा।

थोसेघर वॉटर फाल:- सतारा के पास यह वाटरफॉल मानसून में अपनी खूबसूरती में चरम पर होता है। इस क्षेत्र के सभी वाटरफॉल से यह ऊंचा है।

इसके अलावा लोहागढ़ किला, भीमशंकर, महाबलेश्वर, करनाल बर्ड सैंक्चुरी, मालसेज घाट, भंडारदरा, मारलेश्वर और पंचगनी बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक हैं। वैसे तो यहां सालभर जाया जा सकता है पर मानसून के दौरान इसकी प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों की अपनी ओर आकर्षित करती है। बेहतरीन समय जुलाई से अक्टूबर है।

सियासी मियार की रिपोर्ट