अहान चढ़ेंगे घोड़ी तो अथिया बनेंगी दुल्हन, सुनील शेट्टी के घर होगा डबल सेलिब्रेशन…

मुंबई, 22 जनवरी । बॉलिवुड में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के बाद अब कई सिलेब्स की वेडिंग सेरेमनी पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। अब सुनील शेट्टी के घर से जुड़ी खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी की शादी इसी साल होगी। अहान गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ को अपनी दुल्हन बनाएंगे तो वहीं अथिया भी केएल राहुल को अपना हमसफर बना लेंगी।
बॉलिवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी के घर डबल सेलिब्रेशन होने वाला है। अथिया और अहान की शादी इसी साल हो सकती है। हालांकि, अभी परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
अथिया और राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे संग फोटोज शेयर करते हैं यानी पब्लिकली उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
वहीं, ‘तड़प’ ऐक्टर अहान भी तान्या श्रॉफ को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों कई इवेंट्स में अक्सर साथ नज़र आते हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal