राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी, करौली में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस….

जयपुर, 06 फरवरी। राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में करौली में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात को चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 5.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 6.0 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 6.6 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 7.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.9 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.8 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal