Friday , September 20 2024

कांग्रेस सरकार माफियाओं के साथ गठजोड़ कर चल रही-नितिन नबीन…

कांग्रेस सरकार माफियाओं के साथ गठजोड़ कर चल रही-नितिन नबीन…

रायपुर, 16 फरवरी। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी व बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन एक दिवसीय प्रवास पर सूरजपुर पहुंचे।जहां जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री व प्रभारियों की बैठक लेकर पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।नितिन नबीन ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार माफियाओं के साथ गठजोड़ कर चल रही है ,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की विचार धारा व संगठनात्मक कार्यशैली अन्य दलों से भिन्न है।हमारे कार्यकर्ताओ की राष्ट्र व दल के प्रति सर्वश्रेष्ठ प्रतिबद्धता है।सभी कार्यकर्ता बेहतर तालमेल व समन्वय से काम करें।

उन्होंने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारियों से कहा कि कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे एक बूथ की जिममेदारी लेनी होगी।सभी मंडल प्रभारी अध्यक्ष के साथ संयुक्त प्रवास का कार्यक्रम तय कर शक्ति केन्द्रों की बैठक करें व सक्रिय सदस्यों को कार्यक्रमों मे सक्रिय करें।श्री नबीन ने भाजपा पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़कर काम करने की नसीहत दी तथा मार्च तक सभी मतदान केन्द्र के पन्ना प्रभारियों की सूची तैयार करने का डेडलाइन दिया।

उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया, लेकिन पार्टी सर्वोपरि है के सिद्धांत से काम करने कार्यकर्ताओं को समझाईश दी।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों से वन टू वन चर्चा कर उनके मंडल में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली तथा नियमित बैठक व प्रवास की योजना बनाकर कर काम करने की बात कही।पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि जिले मे उर्जावान कार्यकर्ताओ की लंबी फौज है इसलिए भाजपा यहां सदैव मजबूत रही है ,बिहारपुर जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस की अहंकारी सत्ता को हमारे कार्यकर्ताओं ने अभी अभी हराया है।

जिला संगठन प्रभारी ने राजा पांडेय ने कहा कि यह जिला देव दुर्लभ कार्यकर्ताओ के परिश्रम से संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत है।जिले मे संगठनात्मक गतिविधियां सूचारू रूप से संचालित हो रही हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए गत तीन माह के भाजपा संगठन की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि जिले मे आजीवन सहयोग निधि के संग्रह का कार्य सभी मंडलों में चल रहा है। जिसमें जिले ने एक करोड़ संग्रह का लक्ष्य रखा है|उन्होंने सरल डाटा इंट्री की प्रगति ,मतदान केन्द्रों मे प्रधानमंत्री जी के मन की बात के आयोजन के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली सोनी ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू, रामूगोस्वामी,लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह, भूलन सिंह ,महेश्वर सिंह,अनूप सिन्हा ,रितेश गुप्तासहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सियासी मीयार की रिपोर्ट