प्रियंका गांधी अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी..

नई दिल्ली, 20 नवंबर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। यह पहली बार है, जब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में समाप्त होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर समर्थन जुटाने के लिए 23 से 25 नवंबर तक प्रियंका का अपने भाई के साथ पदयात्रा करने का कार्यक्रम है। प्रियंका पहले यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal