पूर्व पार्षद मदन लाल वाल्मीकि भाजपा में हुए शामिल..

नई दिल्ली, । प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में बुधवार को पूर्व निगम पार्षद एवं आम आदमी पार्टी की अनुसूचित जाति विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल वाल्मीकि ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। मल्होत्रा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज समाज के सभी वर्गों में खासतौर पर पिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक अभूतपूर्व सम्मान एवं लगाव देखा जा रहा है। इसी का परिणाम आज दिल्ली में भी देखा जा रहा है। जहां अनुसूचित जाति वर्ग बहुल्य क्षेत्रों में भी भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में आज दिल्ली में वाल्मीकि समाज से जुड़े लोकप्रिय समाज सेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मदन लाल वाल्मीकि ने भाजपा की सदस्यता ली है और हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें पार्टी में पूर्ण सम्मान मिलेगा।
पूर्व पार्षद मदन लाल वाल्मीकि ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी पथ भ्रष्ट हो चुकी है और उसके अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्रों के भी निगम चुनाव टिकट निलाम हुए हैं। आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं बचा है। अब वहां केवल पैसे की उगाही हो रही है।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal