भटकती मिली किशोरी को पुलिस को सौंपा..

जौनपुर, 08 दिसंबर । जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां मोड़ तिराहे पर बुधवार की देर रात भटकती एक सोलह वर्षीय मंद बुद्धि किशोरी को स्थानीय दुकानदारों ने देखा तो इसकी सूचना धर्मापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा को दी। सूचना पर तत्काल पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को सूचित किया। पुलिस के आने तक उक्त मंद बुद्धि किशोरी को अपने संरक्षण में लिए रहे। पुलिस ने उक्त किशोरी से उसका नाम-पता जानने की कोशिश की परन्तु वह कुछ बता नहीं पा रही है। जिस पर महिला पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में जफराबाद थाने ले गई। गुरुवार को इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि उक्त किशोरी संभवतः मंद बुद्धि है जिसके वजह से वह अपना नाम पता नही बता पा रही है। सोशल मीडिया तथा विभिन्न माध्यमों से उक्त किशोरी के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।तब तक किशोरी को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal