मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता प्रसाद लाड को दी क्लीन चिट...

मुंबई, । मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड को वित्तीय अनियमितता केस में क्लीन चिट प्रदान की है। इससे भाजपा नेता प्रसाद को बड़ी राहत मिल गई है।
मुंबई नगर निगम के घाटकोपर विभागीय कार्यालय ने 2009 में 150 करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट प्रसाद लाड और अग्रवाल की कंपनी को जारी किया था। इस कांट्रैक्ट में वित्तीय अनियमितता का मामला 2014 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत कर साक्ष्य न मिलने की जानकारी दी है। शिंदे – फडणवीस सरकार में किरीट सोमैया और प्रवीण दरेकर के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच से राहत पाने वाले प्रसाद लाड तीसरे भाजपा नेता हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal