Monday , September 23 2024

बाइडन परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह पहुंचे..

बाइडन परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह पहुंचे..

किंगशील (अमेरिका), 28 दिसंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने और आराम करने के लिए मंगलवार को वर्जिन द्वीप समूह पहुंचे।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने मंगलवार को वाशिंगटन से सेंट क्रोक्स द्वीप के लिए उड़ान भरी। सेंट क्रोक्स द्वीप उन तीन द्वीपों में से एक है, जिन्हें मिलाकर कैरेबियाई क्षेत्र का अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह बनता है। इसमें सेंट जॉन और सेंट थॉमस नामक दो अन्य द्वीप भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी एशले, दामाद हॉवर्ड क्रीन, पोती नताली और पोता हंटर भी हैं। अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड‍़ाके की ठंड के बीच बाइडन कुछ समय बिताने के लिए यहां पहुंचे हैं। सेंट क्रोक्स एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है। बाइडन जब 2009 से 2017 तक उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब भी वह यहां छुट्टियां मनाने आया करते थे।

सियासी मियार की रिपोर्ट