Monday , September 23 2024

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी की बेटी की हुई शादी, शाहीन अफरीदी हुए शामिल..

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी की बेटी की हुई शादी, शाहीन अफरीदी हुए शामिल..

कराची, 31 दिसंबर । पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर शहनाई बजी है। उनकी बड़ी बेटी अक्शा अफरीदी की शादी शुक्रवार (30 दिसंबर) को हुई। कराची में अक्शा का निकाह नसीर नासिर खान के साथ हुआ। अफरीदी के घर इस आयोजन में उनके होने वाले दामाद और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शामिल हुए। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में यह देखा जा सकता है अफरीदी और शाहीन एक साथ खड़े हैं। मौलवी नासिर को निकाह पढ़वाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहीन ने चोट के बाद वापसी की है। टी20 विश्व कप में शाहीन ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अफरीदी की बड़ी बेटी अंशा के साथ उनकी शादी होनी है। दोनों का निकाह भी कराची में होगा।

पीएसएल में खेलेंगे शाहीन अफरीदी
अक्शा के निकाह के बाद अब रिसेप्शन होगा। तब शाहीन वहीं रहेंगे। उसके बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स के साथ जुड़ेंगे। शाहीन ने टी20 विश्व कप में तो वापसी की थी, लेकिन उसके बाद चोटिल हो गए थे। वह फिर पाकिस्तान के लिए नहीं खेले हैं। शाहीन पाकिस्तान सुपर लीग से वापसी करेंगे। वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए।

चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी की बात करें तो उन्हें हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा की कुर्सी चली गई। उनके स्थान पर नजम सेठी को मुखिया बनाया गया है। रमीज के साथ-साथ चयन समिति के प्रमुख मोहम्मद वसीम को भी हटाया गया। वसीम की कुर्सी शाहिद अफरीदी को मिली है।

अफरीदी की पांच बेटियां
अफरीदी के परिवार की बात करें तो उनकी पांच बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम अंशा है। उनकी शादी शाहीन अफरीदी से होगी। अंशा के बाद अक्शा का नंबर आता है। अक्शा का निकाह नसीर नासिर खान के साथ हुआ है। अफरीदी की अन्य तीन बेटियां असमारा, अज्वा और अरवा है।

सियासी मियार की रिपोर्ट