Thursday , August 27 2026

मिस्र में स्वेज नहर में मालवाहक जहाज फंसा..

मिस्र में स्वेज नहर में मालवाहक जहाज फंसा..

काहिरा, 09 जनवरी। मिस्र की स्वेज नहर में सोमवार को एक मालवाहक जहाज फंस गया। नहर में सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। ‘लेथ एजेंसीज’ ने कहा कि जहाज, एमवी ग्लोरी, स्वेज नहर के इस्माइलिया प्रांत में कांतारा शहर के पास फंस गया। कंपनी ने कहा कि रस्सियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ‘स्वेज नहर प्राधिकरण’ के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

सियासी मीयर की रिपोर्ट