पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, नारनौल का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

चंडीगढ़, 19 जनवरी। पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के फरीदकोट में रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal