Monday , September 23 2024

क्या आप जानते हैं अकबर के दरबार में कौन से नौ रत्न थे..

क्या आप जानते हैं अकबर के दरबार में कौन से नौ रत्न थे..

क्या आप जानते हैं अकबर के दरबार में कौन से नौ रत्न थे? लीजिए प्रस्तुत है इन नौ रत्नों के बारे में जानकारी:-

तानसेनः इनका मूल नाम राम तनु पांडे था। इनका जन्म बेहट नामक गांव में हुआ था। मियां तानसेन महान संगीतज्ञ थे।

बीरबलः इनका मूल नाम महेश दास था। यह ओरछा गांव के ब्राह्मण थे। हाजिर जवाब और संकट मोचक तथा अकबर के सलाहकार थे। यह परम बुद्धिमान कहे जाते हैं। इनके अकबर के संग किस्से आज भी कहे जाते हैं।

मान सिंहः यह अकबर के सेनापति थे। अकबर मान सिंह का फूफा था। इनकी बुआ जोधाबाई अकबर की पटरानी थी।

टोडरमलः अकबर से पूर्व शेरशाह के समय इन्होंने लगान संबंधी सुधार कर ख्याति प्राप्त की। अकबर ने इन्हें दीवाने अशरफ के पद पर नियुक्त किया।

अब्दुर्रहीम खानखानाः यह बैरम खां के पुत्र थे। यह फारसी भाषा के विद्वान थे। इन्होंने हिन्दी में भी कई दोहे लिखे। बाबरनामा का अनुवाद तुर्की से फारसी में किया।

हकीम हुमामः यह अकबर के हकीम थे।

अबुल फजलः इन्होंने आइने-अकबरी तथा अकबरनामा की रचना की।

शेख फैजीः अबुल फजल का बड़ा भाई था। इन्होंने लीलावती ग्रंथ का फारसी में अनुवाद किया।

मुल्ला दो प्याजाः यह भी साहित्यकार थे।

सियासी मियार की रिपोर्ट