Monday , September 23 2024

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट, रहा 8.7 डिग्री सेल्सियस…

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट, रहा 8.7 डिग्री सेल्सियस…

नई दिल्ली, 13 फरवरी । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) सुबह सर्द रही। महानगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक विज्ञानी ने दी। इस मौसम विज्ञानी के मुताबिक दिनभर तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 (संतोषजनक) रहा। शून्य से 50 तक के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सुबह सर्द रही। बिहार में तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजधानी पटना और गया समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान गिरा है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक कुछ जगह बर्फबारी हो सकती है। असम और नागालैंड में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है। देश के बाकी राज्यों में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा।

सियासी मियार की रिपोर्ट