Monday , September 23 2024

भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे अमेरिकी विदेशी मंत्री, एंटनी ब्लिंकन का दिखा अलग अंदाज..

भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे अमेरिकी विदेशी मंत्री, एंटनी ब्लिंकन का दिखा अलग अंदाज..

नई दिल्ली,। भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक अलग ही अंदाज दिखा है। एंटनी ब्लिंकन भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लिंकन और उनके सहयोगी ऑटो में सफर करते दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विट कर लिखा है कि मुंबई, चेन्नई, कोलकता और हैदराबाद में अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे एंटनी ब्लिंकन ने बीते गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले थे। दोनों नेताओं ने जी-20 के मंच से अलग यह मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री से यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा है। इससे एक न्यायसंगत और स्थायी शांति की स्थिति बनेगी।

सियासी मियार की रिपोर्ट