Monday , September 23 2024

कानपुर में 14 मार्च को भक्तों के साथ देवकी नंदन ठाकुर खेलेंगे होली..

कानपुर में 14 मार्च को भक्तों के साथ देवकी नंदन ठाकुर खेलेंगे होली..

कानपुर, । प्रसिद्ध कथा वाचक पं. देवकी नंदन ठाकुर के सानिध्य में 14 मार्च को विश्व शान्ति सेवा समिति कानपुर एवं विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह होगा। यह समारोह कानपुर के मोतीझील ग्राउण्ड पर होगा।

विश्व शान्ति सेवा समिति कानपुर के मीडिया प्रभारी सतीश गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी मीडिया को दी। होली मिलन समारोह को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में कानपुर के आस-पास से हजारों भक्त शामिल होंगे।

होली मिलन समारोह में पं. देवकी नंदन ठाकुर महाराज के साथ ब्रज की मण्डली भी आ रही है। झांकी एवं ब्रज की होली जैसा आनन्द मिलेगा। राधा कृष्ण की फूलों की होली, लट्ठमार होली, लड्डू एवं माखन की होली एवं अबीर और गुलाल भी खेला जाएगा। इस मौके पर प्रभा शंकर वर्मा, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता, विपिन बाजपेई, अनिल श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, दिनेश त्रिपाठी, नीलम सेंगर, माया सिंह और चन्द्रप्रभा द्विवेदी आदि लोग रहे।

सियासी मियार की रिपोर्ट