Monday , September 23 2024

सलीमा टेटे ने जीता एएचएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, हॉकी इंडिया ने दी बधाई..

सलीमा टेटे ने जीता एएचएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, हॉकी इंडिया ने दी बधाई..

कोरिया, 24 मार्च । भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे को शुक्रवार को वर्ष 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिए एएचएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोरिया में हुई एशियाई हॉकी महासंघ की वार्षिक आम बैठक में 20 वर्षीय खिलाड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्मान पर सलीमा ने एशियाई हॉकी फेडरेशन का आभार व्यक्त किया और अपने टीम के सदस्यों की निरंतर सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में धन्यवाद व्यक्त करती हूँ एशियाई हॉकी फेडरेशन को, जो हमारे द्वारा वर्षों से मैदान पर की गई कड़ी मेहनत को मानता है।

उन्होंने कहा, लेकिन यह यात्रा मेरे साथियों और कोचिंग स्टाफ से प्राप्त निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं थी, जो हमेशा मुझे अपनी ताकतों के अनुसार खेलने और अपने आप को व्यक्त करने की स्वतंत्रता दी है। मैं आशा करती हूं कि आगामी वर्षों में इसी तरह प्रदर्शन करना जारी रखूंगी।

सलीमा पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम के सेट-अप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं और उन्हें मस्कट में जनवरी 2022 को हुए महिला एशिया कप टूर्नामेंट का राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था। उन्होंने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय महिला टीम के लिए अपना डेब्यू किया, उसके बाद उन्होंने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में आयोजित तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स 2018 में रजत पदक जीताया था।

सलीमा उस भारतीय महिला हॉकी टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था। वह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एफआईएच हॉकी महिला जूनियर वर्ल्ड कप 2021, में चौथे स्थान पर रहना वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।

उन्होंने एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग 2021/22 में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीताने में भी मदद की।

सलीमा एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप स्पेन 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, पद्म श्री डॉ. दिलीप तिर्की ने भी इस पुरस्कार से सम्मानित युवा मिडफील्डर को बधाई देते हुए उनके हॉकी में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, मैं सलीमा को इस पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई देता हूं। हमेशा मुझे बड़ी खुशी मिलती है जब हम हमारे भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर उन्हें मिलने वाले सम्मान को देखते हैं। वह टीम के सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक होने के बावजूद पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम के लिए अहम संपत्ति रही हैं। हमें यकीन है कि वह भविष्य में और ऊंचाईयों को छूती रहेंगी।

हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने भी सलीमा की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, जब हमारे खिलाड़ियों में से कोई अवार्ड प्राप्त करता है तो हॉकी इंडिया के लिए यह हमेशा एक विशेष पल होता है। सलीमा टेटे एक विशेष खिलाड़ी रही हैं और हमें वास्तव में खुशी है कि उन्होंने इतनी बड़ी मंच पर सफलता हासिल की है और उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है। मैं उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं और उन्हें आने वाले समय में और ऊंचाईयों को छूने की उम्मीद करता हूं।

सियासी मियार की रिपोर्ट