चारधाम यात्रा: अबतक 6.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा..

-अकेले केदारनाथ में 02 लाख 21 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
देहरादून, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन विभाग और सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अब तक 06 लाख 31 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में अकेले 2 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन किए हैं।
पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 10 मई रात्रि 08 बजे तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल 06 लाख 31 हजार 591 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2 लाख 21 हजार 807 और, बदरीनाथ में 1 लाख 50 हजार 856, गंगोत्री में 1 लाख 36 हजार 961 लोगों और यमुनोत्री धाम में 01 लाख 21 हजार 968 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
चारधाम के लिए अब तक 27 लाख 21 हजार 325 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। केदारनाथ सहित चारों धाम के लिए 11 मई से 16 मई के लिए कुल 3 लाख 91 हजार 1 लोगों ने पंजीकरण कराया है। मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। मोबाइल एप से 04 लाख 73 हजार 543, वेव पोर्टल से 20 लाख 77 हजार 923 और वाट्सअप से 01 लाख 69 हजार 869 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal