पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश..

चंडीगढ़,। हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विभाग के मुताबिक, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में रातभर बारिश हुई है।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी भारी वर्षा हुई।
बारिश का ताजा दौर ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब गेहूं की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है। किसानों को डर है कि बारिश का फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
संबंधित राज्य सरकारें पहले ही फसल नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दे चुकी हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal