महाराष्ट्र: भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत..
पुणे, 13 जू। महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात एक भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा शहर के मार्केट यार्ड इलाके में होटल रेवन सिद्धि में देर रात करीब एक बजे हुआ।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘होटल का दरवाजा (शटर) बाहर से बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए।”
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने ‘कटर’ से दरवाजा काटा। उन्हें अंदर तीन मजदूर बेहोश अवस्था में मिले। अधिकारी के अनुसार तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आग रसोई में लगी थी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
उन्होंने बताया कि आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया और भोजनालय में रखे चार रसोई गैस सिलेंडर को समय पर वहां से हटा दिया गया।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal