Tuesday , September 24 2024

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पांच हजार साधकों संग किया योगाभ्यास..

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पांच हजार साधकों संग किया योगाभ्यास..

-विश्व के सभी लोगों के लिए आज योग बेहद जरूरी : स्मृति ईरानी

-योग से हम रह सकते हैं स्वस्थ्य एवं तनाव रहित : स्मृति ईरानी

नोएडा,। नोएडा के सेक्टर 21 स्थित इनडोर स्टेडियम में बुधवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोएडा के करीब पांच हजार साधकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने मानव जीवन में योग के महत्व को समझाया।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि आज योग जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। योग से हम स्वस्थ एवं तनाव रहित रहते हैं। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका श्रेय जाता है कि आज पूरे विश्व के देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्हीं के प्रयास से आज देश विदेशों में अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व के सभी लोगों के लिए आज योग बेहद जरूरी है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री व सांसद महेश शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। विश्व के 177 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं। योग करने से शक्ति मिलती है। इसलिए योग के महत्व को समझें और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।

सियासी मियार की रिपोर्ट