राहुल-प्रियंका ने दी खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं..

नई दिल्ली, 21 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन रिपीट मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सबके लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्रेम व्यक्त करते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। आपकी विद्वत्ता और अनुभव देश भर के सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के लिए शक्ति का स्रोत है।”
गौरतलब है कि श्री खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 में कर्नाटक में बीदर जिले के वरावत्ती, भालकी तालुक में हुआ था।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal