जम्मू से 21वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना…

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रविवार सुबह 21वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे में 3691 श्रद्धालु शामिल थे।
जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से यात्रा के लिए 3691 श्रद्धालुओं का 21वां जत्था रविवार सुबह पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 2203 श्रद्धालुओं में 1764 पुरुष, 343 महिलाएं, 4 बच्चे, 92 साधु शामिल थे। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 1488 श्रद्धालुओं के जत्थे में 936 पुरुष, 531 महिलाएं, 19 बच्चे और 2 साधवी शामिल थे।
अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal