Monday , September 23 2024

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में अगला महापौर भाजपा से होगा : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री..

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में अगला महापौर भाजपा से होगा : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री..

ठाणे, 18 सितंबर । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण ने दावा किया कि ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) का अगला महापौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होगा।

कल्याण में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए चव्हाण ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना मिलकर लड़ेंगी।

राज्य में नगर निगमों के लंबित चुनावों को लेकर अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

कार्यकाल समाप्त होने से पहले केडीएमसी पर शिवसेना (अविभाजित) का शासन था।

चव्हाण ने कहा, ‘‘आगामी सभी चुनाव शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना मिलकर लड़ेंगी। चुनाव के बाद भाजपा उम्मीदवार ही केडीएमसी का महापौर बनेगा। हमें उम्मीद है कि महापौर पद के

उम्मीदवार को लेकर दोनों पार्टियों में उचित सहमति बनेगी। पूरी प्रक्रिया गठबंधन को विश्वास में लेकर की जाएगी।’’

मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिंदे कभी अपनी बात से पीछे नहीं हटते और इस बार भी वह अपना वादा जरूर निभाएंगे।

सियासी मीयार की रिपोर्ट