Thursday , March 26 2026

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित..

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण इंडिया गेट के आसपास यातायात बाधित..

नई दिल्ली, 12 जनवरी। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास पांच घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कृपया विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहा, जनपथ-कर्तव्यपथ चौराहा और मानसिंह रोड-कर्तव्यपथ चौराहे से बचें।” बुधवार और बृहस्पतिवार को भी रिहर्सल के कारण यातायात बाधित रहा था।

सियासी मियार की रीपोर्ट