मुंबई: औद्योगिक परिसर में लगी आग, 13 घंटे बाद पाया गया काबू.

मुंबई, 25 जनवरी । मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई, जिस पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 13 घंटे के बाद काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास अस्मि औद्योगिक परिसर में बुधवार रात करीब आठ बजे लगी आग में 25 वर्षीय एक व्यक्ति 10 से 15 प्रतिशत जल गया।
अधिकारी ने बताया कि उसे जोगेश्वरी में नगर निगम द्वारा संचालित ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।
आग और धुएं के कारण मृणाल गोरे फ्लाईओवर और पास के राम मंदिर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क को कुछ समय के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
नगर निगम अधिकारी ने जानकारी दी कि आग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे काबू पा लिया गया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal