Thursday , March 26 2026

कांग्रेस मिजोरम में अकेले लड़ेगी चुनाव, एमएनएफ के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन वार्ता विफल..

कांग्रेस मिजोरम में अकेले लड़ेगी चुनाव, एमएनएफ के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन वार्ता विफल..

आइजोल, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की बातचीत सफल नहीं होने के बाद कांग्रेस ने मिजोरम में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए आज अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी।

मिजोरम में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

कांग्रेस 1987 से लगभग 20 वर्षों तक मिजोरम में सत्ता में रही थी। कांग्रेस और एमएनएफ सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने के लिए चुनाव-पूर्व गठबंधन बनाने के लिए बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ”गठबंधन पर एमएनएफ के साथ सहमति नहीं बन पाई… हमने अब अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।”

सियासी मियार की रीपोर्ट