Sunday , September 22 2024

जम्मू-कश्मीर: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल..

जम्मू-कश्मीर: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल..

जम्मू, 28 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पनारा गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की सूचना बसंतगढ़ के पनारा गांव से मिली। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल ने यहां के वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा और उनसे लोहा लिया। संदेह है कि ये लोग आतंकवादी थे।

क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य दल भेजा गया है तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट