मोदी बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे..

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्री मोदी सबसे पहले दुर्गापुर-वर्द्धमान संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद नादिया जिले के कृष्णानगर और बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित रैली में शामिल होंगे। चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद वह पड़ोसी राज्य झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। श्री मोदी गुरुवार रात करीब 10.20 बजे राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal