Sunday , August 30 2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की..

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की..

शिमला/नई दिल्ली, 05 मई । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया। हिमाचल प्रदेश के मशोबरा (छरबड़ा) स्थित राष्ट्रपति भवन में रविवार को उन्होंने ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

ज्ञानी ज़ैल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। 5 मई, 1916 को जन्मे ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। 25 दिसंबर, 1994 को उनका निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि भारत की राष्ट्रपति 5 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हिमाचल प्रदेश गयी हैं। हिमाचल प्रदेश में शिमला के निकट छरबड़ा में राष्ट्रपति निवास है, जहां राष्ट्रपति का अवकाश के दिनों में प्रवास होता है। राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय प्रवास में अनेक समारोहों और आयोजनों में हिस्सा लेंगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट