Monday , December 30 2024

पेरिस ओलम्पिक के लिए शूटिंग के फायनल चयन ट्रायल आज से भोपाल में..

पेरिस ओलम्पिक के लिए शूटिंग के फायनल चयन ट्रायल आज से भोपाल में..

  • देश के शीर्ष खिलाड़ी करेंगे भागीदारी

भोपाल, 10 मई । पेरिस ओलम्पिक के लिए शूटिंग (रायफल और पिस्टल) के फायनल सिलेक्शन ट्रायल आज शुक्रवार से राजधानी भोपाल स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में शुरू होने जा रहे हैं। इस सिलेक्शन ट्रायल में देश भर के 35 शीर्ष खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए निशाना साधेंगे।

दरअसल, मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध है। भारतीय रायफल संघ ने उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पेरिस ओलम्पिक के फायनल ट्रायल कराने के लिए राज्य शूटिंग अकादमी को चुना है। यहां 10 से 19 मई के बीच शूटंग के सात इवेन्ट में ओलम्पिक सिलेक्शन ट्रायल होंगे। इनमें 10 मी. एयर पिस्टल पुरूष, 10 मी. एयर रायफल पुरूष वर्ग, 10 मी. एयर रायफल महिला वर्ग, 25मी. रेपिड फायर पुरूष, 25मी. स्पोर्ट्स पिस्टल महिला, 50 मी. 3 पोजीशन पुरूष वर्ग 50 मी. 3 पोजीशन महिला वर्ग शामिल है।

उल्लेखनीय है कि इस सिलेक्शन ट्रायल में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह और आशी चौकसे भी भागीदारी करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। एश्वर्य प्रताप सिंह ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

सियासी मियार की रीपोर्ट