जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पास पीओके की मूक महिला को हिरासत में लिया गया..

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की 45 वर्षीय एक मूक महिला को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि महिला को रविवार देर रात लाम सेक्टर के पुखेरनी गांव से हिरासत में लिया गया।
महिला के पास से मिले पहचान पत्र के मुताबिक, वह पीओके के कोटली जिले के सखी नाथ गांव की रहने वाली है।
अधिकारियों ने संदेह जताया कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में दाखिल हुई है।
सियासी मियार की रपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal