Sunday , September 22 2024

लखनऊ: छावनी बना अकबरनगर, ध्वस्तीकरण अभियान शुरू, इमारतों पर सुबह से चलाने लगा बुलडोजर..

लखनऊ: छावनी बना अकबरनगर, ध्वस्तीकरण अभियान शुरू, इमारतों पर सुबह से चलाने लगा बुलडोजर..

लखनऊ,। राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में सोमवार सुबह से ही एलडीए का बुलडोजर मकानों पर चलने लगा है। क्षेत्र के प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे पर बने मकान, दुकान, शोरूम ध्वस्त किए जा रहे हैं। वहीं गलियों तक बुलडोजर ले जाने के लिए सबसे पहले कॉमर्शियल इमारतें तोड़ी जा रही हैं। सोमवार सुबह सात बजे से ही अभियान शुरू कर दिया गया।

बता दें कि करीब 90 दिन बाद एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई है। मुनादी कराई जा रही है, किसी प्रकार का हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल समेत पीएसी बल भी तैनात किया गया है। लखनऊ-अयोध्या रोड को एक तरफ से बंद कर दिया गया है। जिससे कार्रवाई को तेज किया जा सके। हालांकि इस दौरान बहुत से लोग खुद ही मकान खाली करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 1100 से अधिक अवैध निर्माण ढहाये जाने हैं। बीते 10 मार्च को यहां पर आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। इस बार यह अभियान सुबह और शाम दोनों समय में चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान पल-पल की निगरानी के लिए सड़क और गलियों में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। बता दें कि एलडीए ने ध्वस्तीकरण की तैयारी राविवार को ही कर ली थी। रविवार को अधिकारियों ने फोर्स के साथ क्षेत्र में मार्च किया था। जेसीबी के साथ एलडीए की टीम भी पहुंच गई थी।

रविवार को ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों, अभियंता व कर्मचारियों ने गली-गली पैदल मार्च कर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए अनाउसमेंट किया था। जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी भी साथ रहे। अधिकारियों ने लोगों से खुद घर खाली करने की अपील की। गलियों व मुख्य रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर चिह्नित जगहों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

अयोध्या रोड पर पूर्व में तोड़े गए कॉम्पलेक्स का मलबा हटाकर अंदर के भवन तोड़ने के लिए रास्ता बनाया गया। पूर्व में हुई घटनाओं को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुछ परिवार सामान समेटते रहे। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि तैयारी कर ली है। सोमवार से कार्रवाई की जाएगी।

दो शिफ्टों में होगा ध्वस्तीकरण
धूप और लू को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दो शिफ्ट में होगी। उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सचिव विवेक श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में दो टीमें बनाई हैं। पहली शिफ्ट सुबह 7 से 12 बजे दूसरी शाम 3 से 8 बजे तक तक ध्वस्तीकरण करेगी। पहली टीम में संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष कार्याधिकारी शशिभूषण पाठक, अधिशासी अभियंता

संजीव कुमार गुप्ता व उप सचिव माधवेश कुमार और दूसरी टीम में अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता राज कुमार व विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह मौजूद रहेंगे।

सियासी मियार की रेपोर्ट