यादव ने दतिया सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया.

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 अनमोल ज़िंदगियों के काल कवलित होने के समाचार पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट