Wednesday , February 18 2026

कृषि मंत्री शिवराज ने बुधनी विधानसभा से दिया इस्तीफा..

कृषि मंत्री शिवराज ने बुधनी विधानसभा से दिया इस्तीफा..

भोपाल, 18 जून। केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की विदिशा संसदीय सीट से सांसद चुने जाने के बाद सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। श्री चौहान ने कल अपना त्यागपत्र दिया। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया।
श्री चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि वे बुधनी विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण बहुत भावुक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे बुधनी से विधायक थे और इस विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके रोम रोम में रमती है, उनकी हर सांस में बसती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से वे छह बार विधायक रहे, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से उन्हें जिताया।

सियासी मियार की रीपोर्ट