जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल…

राजौरी/जम्मू, 07 जुलाई जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भाग गए। आतंकवादियों की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट