Friday , September 20 2024

जापान का सूचकांक निक्की 12.4 प्रतिशत लुढ़का.

जापान का सूचकांक निक्की 12.4 प्रतिशत लुढ़का.

तोक्यो, 05 अगस्त जापान का शेयर सूचकांक निक्की-225 सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 12 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई।

सूचकांक निक्की 4,451.28 अंक गिरकर 31,458.42 अंक पर आ गया।

इसमें शुक्रवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पिछले दो कारोबारी सत्रों में 18.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह अभी तक की सबसे अधिक दो दिवसीय गिरावट दर्ज कर चुका है।

निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘‘ब्लैक मंडे’’ (काला सोमवार) करार दिया गया था। वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान अक्टूबर 2008 में इसमें 11.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मार्च 2011 में उत्तर-पूर्वी जापान में आए भीषण भूकंप और परमाणु विगलन के बाद इसमें 10.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के बाद से तोक्यो में शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

सियासी मियार की रीपोर्