Thursday , October 15 2026

खडगे ने नटवर सिंह के निधन पर जताया शोक…

खडगे ने नटवर सिंह के निधन पर जताया शोक…

नई दिल्ली, 11 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा “पूर्व केंद्रीय मंत्री के नटवर सिंह जी के निधन पर हमारी गहरी संवेदना। एक प्रशंसित बुद्धिजीवी और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता श्री सिंह ने भारत की कूटनीति और विदेशी मामलों में गहरा योगदान दिया है।” उन्होंने कहा “हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ हैं।”

सियासी मियार की रीपोर्ट.