अमेरिका के वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, चार घायल..
वाशिंगटन, 16 अगस्त। अमेरिका में दक्षिणी वर्जीनिया के चेस्टरफील्ड काउंटी में वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं।
चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार लगभग 12:36 बजे बोइसो स्ट्रीट पर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि चार लोगों को गोली लगी है। घायलों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विश्वविद्यालय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद, घटनास्थल पर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए दो 21 वर्षीय पुरुषों पर बंदूक लहराने का आरोप लगाया गया है और उनमें से एक पर बिना परमिट के हथियार ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। विश्वविद्यालय ने कहा, “चेस्टरफील्ड पुलिस और वर्जीनिया राज्य पुलिस के सहयोग से जांच जारी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal