Thursday , October 15 2026

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार…

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार…

इंफाल, 27 अगस्त मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह कांग्लेई यावोल कन्बा लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले के उचेकोन इलाके में की गयीं।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान ओइनम मिलान सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदम धनबीर मेइती (24) के रूप में की गयी है। ये सभी इंफाल में और उसके आसपास जबरन वसूली में शामिल थे।

पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक गाड़ी (चार पहिया) भी बरामद की है।

सियासी मियार की रीपोर्ट