Friday , September 20 2024

दिल्ली : पांच हजार रुपये की इनामी महिला गिरफ्तार..

दिल्ली : पांच हजार रुपये की इनामी महिला गिरफ्तार..

नयी दिल्ली, 10 सितंबर । दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले में बेंगलुरु से 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक घोषित अपराधी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को पिछले साल 27 फरवरी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया, ‘हमारी टीम ने महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है।’

मामले की जानकारी देते हुए मीणा ने बताया कि 24 सितंबर 2022 को एक महिला ने हीरे का सेट, कान की बाली और सोने की चेन चोरी होने का मामला आरके पुरम थाने में दर्ज कराया था।

अधिकारी ने बताया कि कई वारंट जारी किए गए लेकिन आरोपी जांच में शामिल नहीं हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला की दो अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थीं।

सियासी मियार की रीपोर्ट