मोबाइल में बोलकर करें हिंदी में टाईपिंग, बहुत ही आसान है तरीका…

सुपरफास्ट इंटरनेट के दौर में कयास लगाए जा रहे थे कि हिंदी खत्म हो जाएगी, लेकिन हुआ इसके ठीक विपरित। आज भारत का प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हिंदी से ही भरा है। आज हिंदी लिखने वालों की संख्या अंग्रेजी के लगभग बराबर है लेकिन अभी भी कुछ लोग जानकारी के अभाव में सोशल मीडिया एप्स और प्लेटफॉर्म पर हिंदी में नहीं लिख पाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बेहद ही आसान तरीके से फोन में हिंदी लिखना सिखाएंगे।
वैसे तो आपको पता ही होगा लेकिन हम फिर भी आपको बता देते हैं कि अब अधिकतर फोन में हिंदी फॉन्ट का सपोर्ट मिलने लगा है, हालांकि अलग-अलग फोन में हिंदी कीबोर्ड का लेआउट अलग-अलग होता है तो आपको नए फोन के साथ थोड़ी-सी दिक्कत हो सकती है। आप बिना किसी अतिरिक्त एप को डाउनलोड किए अपने फोन में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। अपने फोन की सेटिंग में जाकर लैंग्वेज सेटिंग से हिंदी कीबोर्ड को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप आराम से हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।
गूगल इंडिक कीबोर्ड में हिंदी सहित कई भाषाएं मौजूद हैं। यह कीबोर्ड कई मोड को सपोर्ट करता है। ट्रांसलिटरेशन मोड में आप हिंदी में लिखने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों से टाइप करेंगे, तो स्क्रीन पर टाइपिंग हिंदी में होगी। नेटिव मोड में नेटिव स्क्रिप्ट में टाइप कर सकते हैं। हैंडराइटिंग मोड में आप अपने फोन की स्क्रीन पर उंगली की मदद से टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा हिंग्लिश मोड का भी ऑप्शन मिलेगा। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है। इस कीबोर्ड एप में दिए गए माइक के आइकन पर टैप करके आप बोलकर भी हिंदी में आराम से टाइपिंग कर सकते हैं। गूगल इंडिक कीबोर्ड एप को आप गूगल के प्ले-स्टोर से या एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट का यह एप आपके राइटिंग स्टाइल को जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। इससे आपको ऑटोकरेक्ट और प्रिडिक्टिव टेक्स्ट की सुविधा मिलती है। इस कीबोर्ड में इमोजी और 89 से ज्यादा कलर्स आदि के विकल्प मिलते हैं। यह एप भी गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है। इसमें भी वॉयस टाइपिंग की सुविधा है।
स्पीच नोट्स आवाज को शब्दों में बदलने वाला एक अच्छा एप है। गूगल प्ले-स्टोर पर इसे 4.3 की रेटिंग मिली है और 50 लाख से अधिक लोग इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे लंबे-लंबे भाषणों के लेख आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। जब आप एक नोट रिकॉर्ड कर रहे होते हैं, तो आप वॉयस कमांड या बिल्ट-इन विराम चिह्न की-बोर्ड के माध्यम से विराम चिह्नों को निर्देशित कर सकते हैं। चीजों को और भी आसान बनाने के लिए, आप इनबिल्ट की-बोर्ड पर कस्टम कुंजी के सेट का उपयोग कर नाम, हस्ताक्षर, बधाई और अन्य अक्सर उपयोग किए गए शब्द संदेशों को जल्दी से जोड़ सकते हैं।
इस एप की मदद से आप आसानी से हिंदी में ई-मेल, फेसबुक पोस्ट और वॉट्सऐप मेसेज टाइप कर सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अभी तक इसे करीब दस लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप की साइज 6.2 एमबी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal