भाजपा तीसरी बार हरियाणा में बनायेंगी सरकार : अरूण..
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का परिणाम बताया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यहां भाजपा के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता खुश और उल्लासित है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के जो काम हुए हैं, उस पर मुहर लगाई है।
श्री सिंह ने कहा कि मतगणना पूरी होने तक भाजपा की सीटें और बढ़ेंगी। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal