दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, उप्र, बिहार सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश..

नई दिल्ली, 03 मई भीषण गर्मी और तपन से दिल्ली को फिलहाल राहत मिल गई है। यहां शुक्रवार को सुबह सुबह जमकर बारिश हुई है और मौसम में ठंडक आ गई है। शुक्रवार को तेज हवाओं और बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली के आसपास पेड़ उखड़ गए। वहीं बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 मई तक उत्तर भारत में इस तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 2-3 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि बिली गिरने की भी घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कतटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भी कई जगहों पर हल्की बारिश होनेके आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी।
मौसम विभाग का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनडु और पुदुच्चेरी में गर्मी झेलनी पड़ेगी। गुजरात में भी 45 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। ऐसे में गुजरात में मौसम गर्म रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक ओडिशा में 2 मई को कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकती हैं। 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal