Monday , March 16 2026

भजनलाल ने आलोक के निधन पर जताया दुख…

भजनलाल ने आलोक के निधन पर जताया दुख…

जयपुर, 02 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन पर गहरा दुख जताया है।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री आलोक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि श्री आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। श्री आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की।

सियासी मियार की रीपोर्ट