अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गया जी में लोगों ने किया योगा, दिया स्वस्थ रहने का संदेश..

गया जी, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज शहर के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास किया गया,जिसमें राजनीति से जुड़े लोग, शिक्षाविद, समाजसेवी, व्यवसायी सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध पिंडवेदी सीता कुंड के समीप योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, (भाजपा) के विधान पार्षद जीवन कुमार, विधायक वीरेंद्र कुमार, जनता दल यूनाइटेड (जदयू)नेता धनंजय सिंह, अजीत शर्मा, अवध बिहारी पटेल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर भाजपा विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योगा को लेकर एक मिशन चलाया गया था, जिसे पूरी दुनिया में अपनाया गया।यही वजह है आज पूरे देश-दुनिया में लोग योगा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन निरोगी काया है और हमें इसे बनाए रखना है,जहां तक हो सके एलोपैथिक, होम्योपैथिक दवाओं का सेवन न करें। योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मनुष्य का सबसे बड़ा धन उसका स्वस्थ शरीर ही है। यही संदेश आज गया जी की धरती से हमलोगों ने योगा करके दिया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal