Sunday , November 23 2025

महाराष्ट्र के दो पूर्व विधायक कल होंगे भाजपा में शामिल..

महाराष्ट्र के दो पूर्व विधायक कल होंगे भाजपा में शामिल..

मुंबई, 01 जुलाई। महाराष्ट्र में दो पूर्व विधायक कुणाल पाटिल और अपूर्व हीरे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
भाजपा के एक नेता ने सोमवार को यहां बताया कि उत्तर महाराष्ट्र के दो बड़े नेता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि धुले के पूर्व विधायक कुणाल पाटिल और नासिक के पूर्व विधायक अपूर्व हीरे दोनों नेता भाजपा में शामिल होंगे।
श्री हीरे नासिक के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे, जबकि कुणाल पाटिल धुले से कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रमुख नेता थे। श्री पाटिल के आने से धुले में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी। श्री पाटिल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता कल मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट