Sunday , November 23 2025

श्रावणी मेला विवाद: मनोज तिवारी संग गिरफ्तारी देने पहुंचे निशिकांत, बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश पर एफआईआर…

श्रावणी मेला विवाद: मनोज तिवारी संग गिरफ्तारी देने पहुंचे निशिकांत, बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश पर एफआईआर…

देवघर, 10 अगस्त झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश करने को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 5 लोगों पर एफआईआर हुई है। शनिवार, 9 अगस्त को दोनों नेता दिल्ली गिरफ्तारी देने देवघर पहुंचे। कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी हमें जेल भेजना चाहते हैं तो भेजें, लेकिन सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ ये शिकायत पंडा धर्म-रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन नेताओं ने जलार्पण बंद होने के बाद गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की है।

निशिकांत दुबे बोले-मेरे खिलाफ 51 केस
निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट लिखकर घोषणा की कि वे गिरफ्तारी देने देवघर जाएंगे। झारखंड पुलिस मेरे खिलाफ 51 केस दर्ज कर चुकी है। अब पूजा करने से भी रोका जा रहा है। मैं सीधे थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दूंगा।

बाबूलाल मरांडी के पुलिस से सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा, झारखंड पुलिस के कुछ अधिकारी नीचता की हदें पार कर रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि यह वर्दी जनता की रक्षा के लिए मिली है। न कि निजी स्वार्थ के लिए न्याय का गला घोंटने के लिए। कानून के रक्षक ही जब षड्यंत्र करने लगें, तो जनता का भरोसा टूट जाता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट