देश की सुरक्षा के लिए शुरु किया जाएगा राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन : मोदी….
नई दिल्ली, । भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12 वीं बार देश को संबोधित किया। लाल किले पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय गान के बाद लगभग सुबह 7:30 बजे भाषण शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पाक से टकराव का भी जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को विस्तार करने के लिए के लिए मिशन सुदर्शन चक्र का ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी घटना को याद करते हुए कहा कि नाम पूछकर वहां पर लोगों को मारा गया। ऑपरेशन सिंदूर में सुदर्शन चक्र का जिक्र करते हुए कहा सुदर्शन चक्र ने दुश्मन के हमले को नाकाम किया। पीएम ने कहा भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर हमने उस सुदर्शन चक्र की राह को चुना है। अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। इसलिए राष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र मिशन को आगे बढ़ाने की बात करता हूं। 2035 तक राष्ट्रीय सुरक्षा को विस्तार किया जाएगा। अहम स्थलों को सुदर्शन चक्र से लैस किया जाएगा।
मेड इन इंडिया पर फोकस
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,मैं लाल किले की प्राचीर से युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर, युवाओं को आह्वान है क्या हमारा अपना मेड इंडिया फाइटर जेट के देश के लिए होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? पीएम ने कहा क्या यह समय की मांग नहीं की रिसर्च और डेवलपमेंड पर और ताकत लगाएं, हमारे अपने पेटेंट हों और नई-नई दवाइयों की खोज हो जो कि संकट के समय काम आए। पीएम ने युवाओं से कहा देश का भाग्य बदलना है, आपका सहयोग चाहिए।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal