सांसद आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड के नए कार्यकारी अध्यक्ष….

रांची, 04 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। श्री साहू की यह नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी। श्री साहू पहले भी भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और उन्हें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal